फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   894 villagers are serving the cow dynasty by becoming Kanha

Bijnor News: कान्हा बनकर 894 ग्रामीण कर रहे गोवंश की सेवा

Mon, 27 Mar 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
894 villagers are serving the cow dynasty by becoming Kanha
गोवंश को निराश्रित छोड़ने वाले लोगों के लिए पेश कर रहे नई मिसाल
विज्ञापन




47 गोआश्रय स्थल हैं जनपद बिजनौर में

8063 गोवंशीय पशु हैं इनमें संरक्षित

894 पशु दिए मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जनपद में बेसहारा पशुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और यह किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। वहीं जिले में 894 ग्रामीण ऐसे भी हैं जो अपने घरों पर गोवंशों की सेवा कर रहे हैं और गोवंशों को निराश्रित छोड़ने वालों के लिए मिसाल बने हैं।

जनपद ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेसहारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या है। यह बेसहारा पशु किसानों को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों खड़ी गेहूं की फसल को बेसहारा पशु हानि पहुंचा रहे हैं। कई किसानों ने खेतों की जुताई कर दी। शासन व प्रशासन ने जनपद में गोशालाओं की स्थापना की। जिले की समस्त प्रकार की 47 गौ आश्रय स्थलों में 8063 गोवंश संरक्षित कर रखे हैं। इसके बाद काफी संख्या में बेसहारा पशु खेतों में एवं सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। शासन की मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत जनपद के करीब 894 पशुपालक कान्हा बनकर गोवंश की सेवा कर रहे हैं। शासन व पशुपालन विभाग से उन्हें तीस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे आदि के लिए धनराशि मिलती है।
विज्ञापन


-बोले अफसर

इच्छुक व्यक्ति मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश को पालने के लिए दिए जाते हैं। उन्हें शासन से तीस रुपये प्रतिशत चारा आदि के लिए मिलेगा। पशुपालक को गोवंश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मुकेश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed