फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   83 health workers received vaccine in Sayohara

स्योहारा में 83 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

Sun, 17 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
83 health workers received vaccine in Sayohara
स्योहारा में 83 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन

स्योहारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को टीका लगाया गया। 15 पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों को भी करोना का टीका लगा। कुल 83 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने दोपहर में सीएचसी का दौरा कर अभियान का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम बिजनौर परमानंद झा, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र प्रताप, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, एसीएमओ पीके गुप्ता, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खालिद अख्तर, चिकित्सा प्रभारी संजय कुमार विश्वकर्मा ने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। फार्मेसिस्ट प्रदीप रावत, प्रकाश सिंह पटवाल, हरीश, योगेश कुकरेती, अमित कुमार आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा। मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ खालिद अख्तर का कहना है कि लाभार्थियों के अगले टीके की सूचना सभी के मोबाइल फोन पर 28 जनवरी तक मेसेज द्वारा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed