फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   82 health workers receive corona vaccine

82 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका

Sun, 17 Jan 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
82 health workers receive corona vaccine
नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते स्वास्थ्यकर् - फोटो : BIJNOR
82 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

नगीना। नगीना में शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा, प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में कोविशील्ड वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ। शनिवार को पूरे दिन 82 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
एसडीएम घनश्याम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा आदि की मौजूदगी में टीकाकरण प्रारंभ हुआ। सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का टीका बढ़ापुर पीएचसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमल कुमार को लगाया गया। जैसे ही एएनएम ने वैक्सीन का पहला टीका कमल कुमार को लगाया वहां मौजूद सभी चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इससे पहले ऑब्जरवेशन रूम में चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में एसडीएम घनश्याम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव व चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा आदि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। शाम पांच बजे तक टीकाकरण चलता रहा। दोपहर करीब एक बजे सीएमओ ने टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, लेकिन 82 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने आए। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व आधार कार्ड से नाम का मिलान करने के बाद प्रवेश दिया गया। एएनएम रीता व चित्रा कुमारी ने सभी को टीका लगाया। टीका लगने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ऑब्जरवेशन रूम में आधा घंटा बैठाया गया। यहां किसी को भी किसी तरह की कोई दिक्कत महसूस नहीं होने पर घर भेज दिया गया। डॉक्टर गौरव रस्तोगी व डॉक्टर मीनाक्षी की देखरेख में सभी को आधा घंटा तक रोका गया।
विज्ञापन

टीका लगवाने के खुश नजर आए कमल कुमार
बढ़ापुर पीएचसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमल कुमार कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने पर बेहद खुश नजर आए। टीका लगने के बाद ऑब्जरवेशन रूम में आधा घंटा बैठने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा उन्हें बेहद खुशी है कि उन्हें सबसे पहले टीका लगाया गया। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करने तथा सभी से टीका लगवाने का भी आह्वान किया।

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने पहुंचे कमल कुमार।

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने पहुंचे कमल कुमार।- फोटो : BIJNOR

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन का प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा को टीका

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन का प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा को टीका - फोटो : BIJNOR

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनते अधिकारी व स्वास्थ्यकर्?

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनते अधिकारी व स्वास्थ्यकर्?- फोटो : BIJNOR

नगीना में पहला टीका लगवाने वाले कमल कुमार।

नगीना में पहला टीका लगवाने वाले कमल कुमार।- फोटो : BIJNOR

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करते एसडीएम घनश्याम वर्?

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करते एसडीएम घनश्याम वर्?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed