फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आतंकी घटना को लेकर लोगों में उबाल

आतंकी घटना को लेकर लोगों में उबाल

Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
आतंकी घटना को लेकर लोगों में उबाल
आतंकी घटना को लेकर लोगों में उबाल
विज्ञापन

कालागढ़/ अफजलगढ़/ कासमपुरगढ़ी। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के लिए पुलिस ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
कालागढ़ थाने में थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने शोक संदेश पढ़ा। आतंकी हमले की निंदा करते हुए सैनिकों की शहादत होने पर उन्हें मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई। घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना हुई। वहीं, नागरिकों ने मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी। मुख्य रूप से शंकर सिंघल, सुरेश बंसल, शिराज अख़्तर, तारिक महमूद, सुनील कुमार, अशोक कुमार, आकाश गोयल, राजकुमार, आकाशदीप शर्मा, रईस अहमद रहे। शोक संदेश पत्रकार अथहर महमूद ने पढ़ा। पत्रकारों वेदपाल सिंह, कुमार दीपक, शमशुद्दीन अंसारी, मुनेश कुमार चौहान, मोहम्मद अय्यूब, इरशाद अहमद कुरैशी, इशरत अहमद ने घटना की निंदा की। संचालन वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। नागरिकों पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति मलकीत सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत कौर, इस्लामनगर की प्रधान राखी काला, प्रधान पति विनोद काला, पूर्व प्रधान मदन सिंह राणा, प्रधान मीरापुर मोदीवाला अय्यूब अंसारी आदि ने घटना की निंदा की। उधर, कासमपुरगढ़ी में कैंडल मार्च निकाला गया। शादाबखान, सचिन कुमार, उस्मान, महफूज अली, फैजान, सरवर आलम, फैसल, सरफराज, जीशान, विशाल, रोहित कुमार, सारिक, फैसल, अश्ववनी रहे। वहीं, अफजलगढ़ में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने होली चौक पर एकत्रित हुई। इस दौरान आतंकवादी हमले की निंदा की कैंडल मार्च निकाला। यहां पारुल अग्रवाल, बीना जैन, ममता अग्रवाल, शशी अग्रवाल, नीता अग्रवाल, रजनी गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, कमला चौहान, रेखा अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, रश्मि माहेश्वरी, मोना गुप्ता रहे। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रेयांक, दिवाकर, कर्णदेव, यश, सेजल, वैभव, सम्यक, गौरी, राशी, संध्या, मनप्रीत, मांशी रहे। उधर, नगर पालिका चेयरपर्सन कैंप कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन हुआ। चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, सभासद अनिल विश्नोई, वसीम अहमद, सीताराम एडवोकेट, मेहरआलम, योगेश चौधरी, हरिओम सिंह, संजय चौहान, मोहम्मद फैसल, फैजान अंसारी, खुर्शीद अंसारी रहे। वहीं, शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के निर्मल मिश्रा के नेतृत्व में जसपुर तिराहे पर एकत्र हुए। इस मौके पर निर्मल मिश्रा, हुकम सिंह, फैजल जैदी, रेहान अब्बास, हरजीत सिंह, बलवंत सिंह, जोगा सिंह, फहत बाबी, औलख, आतिफ आदि रहे। केडीबीएल स्कूल में भी सभा का आयोजन किया गया। उधर, कासमपुरगढ़ी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर खुशदीप, सचिन, अनुपम, सुंदर, बलजीत, शुभम, विकास, पवन, मुकेश, पिंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed