{"_id":"5c65bc71bdec2273910078ca","slug":"81550171249-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का पुतला फूंक आरपार की जंग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का पुतला फूंक आरपार की जंग की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। हिंदू जागरण मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। देश की सेना से अब पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई।
हिंदू संगठनों के सदस्य शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। अंकित डोडवाल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान नहीं सुधर रहा है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। देश के नेताओं को सेना को अब खुली छूट दे देनी चाहिए। पाकिस्तान के अलावा देश में आतंकियों को शरण देने वालों के साथ भी आतंकियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। कहा कि देश में रहकर पाकिस्तान के नेताओं की तरफदारी करने वालों को भी जेल में डाल देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेना अब पाकिस्तान के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़े, पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। अब आतंकवादी घटनाओं को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान शुभम कुमार, राहुल कुमार, विनीत, विकास कुमार, रूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।