फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन

आज से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन

Wed, 21 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आज से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन
अमरोहा। तिगरी गंगा धाम मेले के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए खाका खींच लिया है। आज से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। प्लान में ट्रक, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर समेत तमाम माल से लदे वाहन, भारी और मध्यम वाहनों को नेशनल हाईवे से आने से रोका जाएगा। ऐसे वाहनों को हाईवे से दूर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक प्लान को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि, छोटे और श्रद्धालुओं के वाहन यथावत धीमी गति से अपनी मंजिल की ओर निकल सकेंगे। रूट डायवर्ट प्लान को लेकर जिले भर के सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा के दिल्ली जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना और गाजियबाद होते हुए निकलेंगे।
- गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहनों को गजरौला से हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना से मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई के बाद बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन कांठ, स्योहारा, बिजनौर, मेरठ, मवाना से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
- रामपुर से दिल्ली और दिल्ली से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होकर दिल्ली जाने वाले हल्के व भारी वाहनों को धनौरा थाने की बोर्ड चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ से गाजियबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगा। कोई भी वाहन हसनपुर की ओर नही जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। भारी और मध्यम वाहनों को नेशनल हाईवे की बजाय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। रूट प्लान आज से लागू होगा। इसको को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है।
- ब्रजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed