{"_id":"5bb11567867a557f60167821","slug":"81538332007-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी को आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी को आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शासन में ही पिछड़ों का हित सुरक्षित
हल्दौर। गांव पैजनियां में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने पिछड़ा समाज को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। तीन अक्तूबर को नहटौर में आयोजित बैठक को सफल बनाने की अपील की गई।
गांव पैजनियां में पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नालाल सैनी के आवास पर रविवार की सुबह करीब दस बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष करन सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े समाज की 69 जातियां निवास करती हैं। पिछड़े समाज के लोग सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ा समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। केंद्र की भाजपा ने ही पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा समाज का उत्थान व सम्मान किया है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नालाल सैनी व संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रजापति ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह धर्मेंद्र सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, मानसिंह सैनी, भुवन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह, कृष्ण कुमार, सोनू ठाकुर, सत्यपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।