{"_id":"5ba67f48867a5520833a7602","slug":"81537638216-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद यात्रा में शामिल होने से पहले किसानों ने अफजलगढ़ में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद यात्रा में शामिल होने से पहले किसानों ने अफजलगढ़ में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया अफजलगढ़ में प्रदर्शन
अफजलगढ़ । भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल होने से पहले गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन किया। और किसानों का काफिला हरिद्वार के लिएरवाना हो गया। ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने कहा कि किसानों की समस्याएं बहुत अधिक हैं। जिसकी शासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। चीनी मिल समय पर किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। जंगली जानवरों का आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर कई प्रदेशों के किसानों की होने वाली क्रांति पदयात्रा में शामिल होंगे। जत्थे का पहला ठहराव गैंडीखत्ता गुरुद्वारे पर होगा। 23 सितंबर हरिद्वार में टिकैत घाट से क्रांति पैदल यात्रा दिल्ली के लिए कूच करेगी। इस अवसर पर मलकीत सिंह, मुखत्यार सिंह, राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, शीशराम सिंह, फूल सिंह, चमकौर सिंह, गुरमुख सिंह, जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, मदन राणा, इंद्रजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, भजन सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि रहे।