{"_id":"5b7da34942c792464b1c4de2","slug":"81534960457-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूटा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूटा के जिलाध्यक्ष
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूटा के जिलाध्यक्ष
बिजनौर । यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के लिए प्राथमिक विद्यालय हसनपुर बिल्लौच के शिक्षक भूपेंद्र सिंह चौधरी को जिलाध्यक्ष व नजीबाबाद के अमित कुमार त्यागी को जिला महामंत्री नामित किया गया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आकू के सर्वेश कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, अल्हैपुर के नवनीत कुमार चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जलीलपुर के सचिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मदपुर देवमल की सीमा चौधरी को महिला उपाध्यक्ष, रेहडवा के नवीन चौधरी को संयुक्त महामंत्री, अनुराग पांडेय को संगठन मंत्री, नारायणपुर के यतीश कुमार को प्रचार मंत्री, अरविंद अहलावत को मीडिया प्रभारी, अभयराम शर्मा को लेखाकार, विवेक कुमार शर्मा को आडिटर नामित किया गया है।
शिक्षा विभाग के कर्मचारी 24 को देंगे धरना
बिजनौर। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन भी आंदोलन की डगर पर चल पड़ी है। एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुफीज उर रहमान व जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 24 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे। 22 सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा जाएगा। 27 अगस्त को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। छह सितंबर को शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय पर लखनऊ में धरना दिया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से सहयोग करने को कहा है।