फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना सर्वे प्रदर्शनऔचक निरीक्षण मे कर्मचारी नदारद मिले, वेतन कटेगा

गन्ना सर्वे प्रदर्शनऔचक निरीक्षण मे कर्मचारी नदारद मिले, वेतन कटेगा

Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वे प्रदर्शनऔचक निरीक्षण मे कर्मचारी नदारद मिले, वेतन कटेगा
गन्ना सर्वे में नदारद कर्मचारियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी को डोर टू डोर सर्वे प्रदर्शन में कर्मचारी नदारद मिले। किसानों ने कर्मचारियों के नहीं आने के आरोप लगाए। डीसीओ ने तीन कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
शासन इस बार गन्ना सर्वे प्रदर्शन को लेकर सख्त है। गन्ना सर्वे के आधार पर ही किसान के सट्टे का निर्धारण होता है। सट्टे से गन्ना पर्चियों का पेराई सीजन में आवंटन होता है। शासन ने गन्ना सर्वे में आई आपत्तियों का संशोधन प्रदर्शन के दौरान कराने का आदेश दिया है। गन्ना आयुक्त के निर्देश के अनुसार पेराई सीजन के बीच में संशोधन नहीं होगा। कर्मचारियों को डोर टू डोर जाने के लिए कहा गया है। कर्मचारी किसान द्वारा भरे गए घोषणा पत्र से गन्ना रकबा आदि का मिलान करेगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने गन्ना समिति बिजनौर के गांव खरक, पृथ्वीपुर और जहानाबाद में जाकर औचक निरीक्षण किया। अपने घर के दरवाजे पर जिला गन्ना अधिकारी को देख किसान आश्चर्य में रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे कर्मचारी गांव में नहीं आते हैं, घर बैठे खानापूर्ति कर देते हैं। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार गन्ना आयुक्त के निर्देश हैं कि हर गांव का एक रजिस्टर होगा। कर्मचारी रजिस्टर पर किसान के हस्ताक्षर कराएगा। किसान की सर्वे शिकायत लिखेगा, शिकायत दूर हुई या नहीं लिखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed