फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भारत माता की रक्षा के लिए प्रेरित किया

भारत माता की रक्षा के लिए प्रेरित किया

Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भारत माता की रक्षा के लिए प्रेरित किया
भारत माता की रक्षा के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बिजनौर।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस का 19 वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा हर तरह से तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डीएम ने शहीद अशोक कुमार के माता-पिता, मोहम्मद असद, वीर नारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने जैन धर्मशाला में एकत्र होकर रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हाल पर आकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। डीएम ने पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। कर्नल हर्ष निधि ने कहा कि तीन मई 1999 को कारगिल के चरवाहों द्वारा सूचना दी गई कि टाइगर हिल पर देश विरोधी ताकतों ने हमला कर दिया है। दुश्मनों को मिटाकर कारगिल शहीदों ने पाकिस्तानी सेना पर विजय प्राप्त की। इसमें न जाने कितने भारत माता के सपूतों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शहीदों के माता-पिता को शाल ओढ़ा कर और कारगिल विजय दिवस से संबंधित प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर्ष निधि, डॉ मीना बख्शी रंजन सिंह, टीकम सिंह, अरविंद वर्मा, वृक्षराज शर्मा शर्मा, मुकुल जैन, नरेश कुमार, कैप्टन ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार मोहम्मद अजहर (कारगिल युद्ध में रहे सैनिक), भूतपूर्व सैनिक, शहीद जवानों के माता-पिता, और जिला सैनिक कल्याण समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंडियन आर्मी के पराक्रम के बारे में बताया
नगीना। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एस.एस लाल ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इंडियन आर्मी के पराक्रम के बारे में बताया। कहा कि कारगिल भारत की पर्वत श्रृंखलाओं पर ऐसा दुर्गम स्थान है, जो हमेशा बर्फ से ढका रहता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम का का संचालन रनवीर सिंह ने किया। यशवीर सिंह, एमपी पटेल, व्यावसायिक शिक्षा के प्रभारी प्रदीप जैन, धीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, एनसीसी के सीओ जे के राणा,प्रशांत त्यागी, पवन त्यागी, राजेंद्र सिंह, दिव्यकान्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed