{"_id":"5b58d6884f1c1bb35d8b56bd","slug":"81532548744-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक स्कूटी व दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक स्कूटी व दो बाइक बरामद
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान गजरौला पुलिस ने तीन वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेई पर चोरी कर स्कूटी और दो बाइक बरामद कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि गजरौला थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार फोर्स के साथ ब्रजघाट चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन युवकों बाइक भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो चारों युवक सड़क किनारे बाइक छोड़ कर जंगल में भाग निकले। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अल्मोड़ा के थाना तकुला के बगाव सुजाली निवासी बब्लू, बिजनौर के थाना हलदौर इस्लामनगर नई बस्ती निवासी शहजाद और नहटौर निवासी अफजाल बताया । एएसपी के मुताबिक पकड़े गए युवक वाहन चोर गिरोह के सदस्य है। जबकि बिजनौर के चांदपुर निवासी इमरान भाग निकला है। चारों युवक मिलकर वाहन चोरी करते हैं। इनके पास से एक स्कूटी और दो बाइक बरामद हुई हैं।