फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कूड़ा डालने को लेकर सफाई कर्मी मुहल्ले वालों में मारपीट

कूड़ा डालने को लेकर सफाई कर्मी मुहल्ले वालों में मारपीट

Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने को लेकर सफाई कर्मी मुहल्ले वालों में मारपीट
सफाई कर्मी और मोहल्ले वालों में मारपीट
विज्ञापन

बढ़ापुर। कस्बे का कूड़ा गुलाह नदी किनारे डालने से रोकने पर नगर पंचायत के सफाईकर्मी और मोहल्ला पक्काबाग के कुछ युवकों में कहासुनी और मारपीट हुई। घटना का पता चलने पर अन्य सफाई कर्मियों ने कस्बे से एकत्र कूड़े की बुग्गियां सब्जीमंडी में लाकर पलट दीं। इस घटना को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने आरोपियों के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल की चेतावनी दी है।
मंगलवार की सुबह नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मी रवि कुमार ने कस्बे से एकत्र कूड़ा गुलाह नदी किनारे डाल दिया था। मोहल्ला पक्काबाग के शेखर पुत्र करन ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। वहां पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। रवि ने इसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय में और थाने में दे दी। बुधवार की सुबह सफाईकर्मी रवि फिर कूड़े की बुग्गी लेकर गुलाह नदी के समीप मछली बाजार में सफाई करने पहुंचा। नदी किनारे बैठे मोहल्ले के पाल समाज के लोगों की भेड़-बकरियों को वहां से हटाने के लिए कहा। मोहल्ले के शेखर ने भी वहां कूड़ा डालने का विरोध किया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

रवि का आरोप है कि शेखर के साथ आए उसके दो अन्य साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। रवि ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अन्य सफाईकर्मियों को दी। इससे गुस्साए सफाईकर्मी कस्बे से एकत्र कूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियां लेकर सब्जी मंडी पहुंचे और आरोपी युवक के खोखे के सामने सड़क पर कूड़े के ढेर लगा दिए। मार्ग पर कूड़े के ढेर पड़े होने और दुर्गंध के कारण राहगीरों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
घटना को लेकर नगर पंचायत के सफाईकर्मी पूरे दिन पंचायत परिसर में जमे रहे। उन्होंने चेयरमैन और ईओ को ज्ञापन देकर सफाईकर्मी रवि के साथ बदसलूकी करने वालों के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान विशाल कुमार, नवीन कुमार, प्रकाशो, कपिल, सतीश, रामू, रजत, संतरेश, सौरभ, रचना, आशा, सुनीता जोगेंद्र, मीना, ऊषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed