{"_id":"5b4cf6154f1c1bc57a8b4b16","slug":"81531770389-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले पर आए शिक्षकों की काउन्सलिंग का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले पर आए शिक्षकों की काउन्सलिंग का रास्ता साफ
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 और 19 जुलाई को आवंटित होंगे स्कूल
तबादले पर आए शिक्षकों की काउंसलिंग का रास्ता साफ
बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आए 343 शिक्षकों को स्कूल भेजने के लिए काउंसलिंग का रास्ता साफ हो गया है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि शिक्षकों की काउंसलिंग 18 व 19 जुलाई राजकीय इंटर कॉलेज में होगी।
जिले में अंतर जनपदीय तबादले पर 343 शिक्षक आए हैं। इन शिक्षकों को जिले में आए 20 दिन हो गए हैं। पर अभी तक स्कूलों में नहीं भेजा गया था। अब शिक्षकों को स्कूलों में काउंसलिंग के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों वाले स्कूलों की सूची तैयार की है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि 18 जुलाई को समस्त विकलांग महिला व पुरुष जिसमें प्राथमिक विद्यालयों की सहायक अध्यापिका, प्रधानाध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सहायक अध्यापिका भी शामिल हैं। इन शिक्षकों की काउंसलिंग पूर्वाह्न 11बजे से काउंसलिंग राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को प्राथमिक विद्यालयों की शेष महिला अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग पूर्वाह्न 11 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में की जाएगी। बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग के बाद शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाएगा। उन्होंने तबादले पर आए शिक्षकों से समय पर काउंसलिंग में प्रतिभाग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में शिक्षकों से रिक्त पदों वाले स्कूलों के लिए विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।