{"_id":"5ab1544f4f1c1b27088b641d","slug":"81521570895-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के श्यामपुर क्षेत्र में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के श्यामपुर क्षेत्र में हुई घटना
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद/रायपुर सादात । मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक की पत्नी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उत्तराखंड के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव नरूल्लोपुर निवासी चिकित्सक डॉ. गुलशरण अपनी पत्नी की दवा लेने जौलीग्रांट गए थे। वापस लौटते समय उत्तराखंड के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चिकित्सक दंपति की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चिकित्सक गुलशरण 38 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी 35 वर्षीय पत्नी मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जॉलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। श्यामपुर पुलिस ने मृतक चिकित्सक का हरिद्वार में पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को दोपहर बाद गांव में शव पहुंचने पर चिकित्सक का अंतिम संस्कार किया गया।