{"_id":"5aa41cb84f1c1ba2758b4bcf","slug":"81520704696-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह से बोलो, चुप्पी तोड़ो का दिया गुरूमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह से बोलो, चुप्पी तोड़ो का दिया गुरूमंत्र
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । मीना पंचायत के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मुंह से बोलो, चुप्पी तोड़ो आह्वान के साथ किया गया। मुख्य अतिथि मदन मोहन अग्रवाल ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। समापन सत्र में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशिक्षण में स्कूलों में पावर एंजिल्स को सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।
मोहल्ला चाहशीरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल की देखरेख में मीना मंच की पावर एंजिल्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मदन मोहन अग्रवाल ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी किए। विशिष्ट अतिथि महिला पुलिस इंस्पेक्टर मीनाक्षी गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को आगे आने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में अधिवक्ता नवदीप सिंह व देवेंद्र पाल सिंह ने पावर एंजिल्स को विधिक जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। परिषदीय स्कूलों की पावर एंजिल किरन, सपना मोनिका, दीक्षा, रिजवाना, सहरूमा, कंचन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई देशभक्ति गीत भी सुनाए। कई छात्राओं ने शानदार नृत्य भी किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल ने तीन दिन तक चले प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत की। सुगमकर्ताओं और छात्राओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को स्कूलों में अन्य छात्राओं के साथ साझा करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रशिक्षक विष्णु कुमार, उदिति चौहान, प्रवेशिका देवी आदि ने अपने अनुभव साझा किए।