{"_id":"5a8485f84f1c1b9b248b51f7","slug":"81518634488-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों में शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख समृद्वि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों में शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख समृद्वि की कामना की
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़।
महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार अर्द्धरात्रि से शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक करना शुरू किया। बुधवार दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। कालियावाला मंदिर पर मेला लगाया गया।
इससे पहले नगर के सैनी मंदिर से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की बारात निकाली। कई स्थानों पर बारात का स्वागत हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। नगर में स्थित कालियावाला मंदिर की श्रद्धालुओं में बड़ी मान्यता है। गैर प्रदेशों के श्रद्धालु यहां आकर प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके अलावा टीचर्स कॉलोनी, लोहियान, गुजरातियान, खातियान, गन्ना समिति धामपुर, केड़े वाले बाबा मंदिर में दिन भर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुुुओं ने प्रसाद चढ़ाकर भजन कीर्तन किया। गांव मोहम्मदपुर सादा में आरती, रामरती, सुषमा देवी, विमल चौहान, इंदर सिंह ने जलाभिषेक किया। गांव चाकरपुर के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा है। पंकज कुमार, भारत भूषण शर्मा, सरोजवाला, नीता शर्मा, श्वेता रानी, सुशील कुमार, राममूर्ति, जगन्नाथ, लड्डू प्रसाद शर्मा, यशी, बबीता रानी, अतुल कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की।
बेल पत्र और दूध से किया शिव पूजन
अफजलगढ़। क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के बड़ा शिव मंदिर मोहल्ला चिरंजीलाल स्थित गोरी शंकर गौहरअली खां में वाल्मीकि समाज मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर बेलपत्र, गंगाजल से अभिषेक किया। इस अवसर पर दर्जनों शिवभक्तों ने हरिद्वार से कांवड़ में जल लाकर चढ़ाया। मोहल्ला किला चिरंजीलाल गौहरअली खां में झांकी निकाली गई। पंडित रमेश चंद्र गौड़ ने विधी विधान से पूजन कराया। गांव मुरलीवाला कादराबाद, अनवरपुर चंडिका मे भी जलाभिषेक हुआ। हरेवली, कासमपुरगढ़ी में भी श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से सुख समृद्धि की कामना की।