{"_id":"5a6e170c4f1c1b91268b6f9a","slug":"81517164300-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 80 सहकारी समितियों में चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 80 सहकारी समितियों में चुनाव आज
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
80 सहकारी समितियों में चुनाव आज
बिजनौर। जिले की सहकारी समितियों के संचालक मंडल के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है। चुनाव में 12,22555 कृषक और गैर कृषक सदस्य मतदान करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
जिले में 96 सहकारी समितियां हैं। 80 सहकारी समितियों में चुनाव होना है। 16 समितियों में निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। सबसे अधिक 6548 सदस्य अफजलगढ़ ब्लाक किसान सहकारी सेवा समिति कासमपुरगढ़ी में हैं। कोतवाली ब्लाक साधन सहकारी समिति हकीकतपुर सहसू मात्र 26 सदस्य हैं। सहकारी समितियों के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के मुताबिक समितियों पर सुरक्षा के लिए अति संवेदनशील, संवेदनशील, सामान्य मतदान केंद्रों पर पुलिस की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। जिले की 80 सहकारी समितियों में 450 संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव होना है।
सबसे अधिक मतदाता वाली समितियां
01- चंदक स्टेशन सेवा सहकारी समिति, चंदक।
02- सिसौना किसान सेवा सहकारी समिति सिसौना।
03- गंज किसान सेवा सहकारी समिति गंज।
04- बास्टा किसान सेवा सहकारी समिति बास्टा।
05- गोहावर किसान सेवा सहकारी समिति।
06- खंडशाल किसान सेवा सहकारी समिति।
07- कासमपुरगढ़ी किसान सेवा सहकारी समिति।
08- कादराबाद किसान सेवा सहकारी समिति।
09- स्योहारा किसान सेवा सहकारी समिति।
10- किरतपुर किसान सेवा सहकारी समिति।