{"_id":"5a5906664f1c1b61428b477c","slug":"81515783782-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर पुलिस के खिलाफ आज से आंदोलन करेगी जाटव महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर पुलिस के खिलाफ आज से आंदोलन करेगी जाटव महासभा
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
धामपुर पुलिस के खिलाफ आंदोलन
धामपुर।
अखिल भारतीय चमार महार जाटव महासभा ने 13 जनवरी को धामपुर पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने का एलान कर दिया है। महासभा का कहना है कि धामपुर रोडवेज बस डिपो के एआरएम पीके सिंह ने पिछले दिनों उनके द्वारा उगाही का विरोध करने पर दलित परिचालक संदीप कुमार के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की थी।
पीड़ित संदीप ने आरोपी एआरएम की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की। पर जब कुछ नहीं हुआ तो उन्हें पीड़ित को न्याय दिलाने के आरोपी पर रिपोर्ट कायम कराने को आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है। महासभा के प्रस्तावित आंदोलन को भीम आर्मी और विश्व दलित ने समर्थन देने की घोषणा की है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र आनंद व विश्व दलित परिषद के मंडल अध्यक्ष हरमेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले को एक सप्ताह पहले सीओ और धामपुर के कोतवाल को ज्ञापन देकर अवगत भी कराया जा चुका है। पर पुलिस ने अभी अनुसूचित जाति के बस परिचालक संदीप कुमार के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने के अरोपी धामपुर डिपों पर तैनात एआरएम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं की है। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।