फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टंकी का निर्माण लटका

टंकी का निर्माण लटका

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
टंकी का निर्माण लटका
गजरौलाशिव। टंकी निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि ग्राम समाज की न होने के कारण निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। निर्माण कार्य के दौरान मालूम चला कि भूमि स्कूल के लिए आवंटित है।
विज्ञापन

जल निगम द्वारा गांव अमीपुर सुधा में टंकी बनाने का प्रस्ताव है। इस टंकी से अमीपुर सुधा के अलावा अलाउदीनपुर, फिरोजपुर तरीकरम, अहमदपुर मोहिदीन, गजरौला अचपल, मंडावली सैदू, शादीपुर डल्ला, गजरौलाशिव में पेयजल आपूर्ति होनी है। अमीरपुर सुधा गांव के इन गांवों के बीच में होने के कारण यहां टंकी निर्माण प्रस्तावित था। निर्माण कार्य के दौरान पता चला कि ग्राम समाज की जिस भूमि पर टंकी बनाई जा रही है, वह स्कूल के लिए आवंटित है, जबकि स्कूल काफी पहले कूड़ी डालने के लिए दर्ज जमीन में बन चुका है। फिर भी टंकी निर्माण के लिए बीएसए कार्यालय द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। इससे टंकी निर्माण का कार्य गांव अलाउद्दीनपुर में भेजा गया, लेकिन वहां पर भी टंकी निर्माण शुरू नहीं किया गया है। यहां पर ग्राम समाज की 12 बीघा जमीन है। इस जमीन पर कब्रिस्तान बना हुआ है। यहां पर टंकी बनाने का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलाउदीनपुर के ग्राम प्रधान अजय राजपूत का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से कब्रिस्तान बनाया जा रहा है। इस मामले में तीन बार कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। एसडीएम सदर खुद इस मामले को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed