फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान पाठशालाओं के दोनों चरण समाप्त

किसान पाठशालाओं के दोनों चरण समाप्त

Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
किसान पाठशालाओं के दोनों चरण समाप्त
किसान पाठशालाओं के दोनों चरण संपन्न
विज्ञापन

बिजनौर। किसान पाठशालाओं का दूसरा चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। दोनों चरणों में करीब 68 हजार किसानों ने प्रतिभाग किया है। पाठशालाओं में 6768 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए। मिट्टी के 2522 नमूने लिए गए। छह दिनों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार शासन ने किसानों के लिए किसान पाठशाला शुरू की थी। जिले में दो चरणों में अभियान चला। शुक्रवार 15 दिसंबर को दोनों चरण समाप्त हो गए। इसके अंतर्गत 260 न्याय पंचायतों के 260 गांवों में किसान पाठशाला चलीं। छह छह दिन के इस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने दिनवार अलग कृषि विषयों पर जानकारी दी। किसानों ने योजनाओं के बारे में सवाल जवाब किए। विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। पाठशाला के कार्यक्रम में विधायकों, ब्लाक प्रमुख, डीएम जगतराज, उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी, सीवीओ भूपेंद्र सिंह, विकास कुमार, उप परियोजना निदेशक योगेंद्रपाल योगी ने शासन की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। किसानों प्रमोद कुमार, नरपाल सिंह, भोला, राजेंद्र, गजे आदि का कहना है कि किसान पाठशाला किसानों के लिए उपयोगी रही हैं। इस तरह की पाठशाला का आयोजन रबी, खरीफ की फसलों की बुवाई से पहले होना चाहिए। जिससे किसानों को बीजों की नई प्रजाति, खाद व रसायनों के इस्तेमाल की जानकारी मिले तथा उत्पादन अधिक लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed