फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसीजेएम का हार्ट अटैक से निधन

एसीजेएम का हार्ट अटैक से निधन

Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
एसीजेएम का हार्ट अटैक से निधन
एसीजेएम ओमप्रकाश का हार्टअटैक से निधन
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर में अपर सिविल जज/एसीजेएम के पद पर तैनात ओमप्रकाश (अष्टम) की मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉकिंग के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके निधन का पता चलते ही भारी संख्या में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता उनके निवास पर पहुंचे। ओमप्रकाश अष्टम का अंतिम संस्कार जिला शामली के उनके पैतृक गांव बलवा में हुआ।

एसीजेएम ओमप्रकाश(48) वॉकिंग के लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम जाते थे। मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे वॉकिंग के दौरान वे मैदान में गश खाकर गिर पड़े। जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह अन्य लोगों की मदद से उन्हें अपनी कार से लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन का पता चलते ही जिला जज सुभाष चंद, अपर जिला जज राजीव शर्मा, एडीजे मुमताज अली, एडीजे सुनील कुमार, ओपी वर्मा व रजनीश कुमार, सिविल जज अपर्णा पांडे, सीजेएम प्रमोद कुमार, लघुवाद न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ सहित सभी न्यायिक अधिकारी व भारी संख्या में अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंचे। उनके शव को परिजन जिला शामली में उनके पैतृक गांव बलवा ले गए। वहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजित पंवार के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जिला जज सुभाष चंद की अध्यक्षता में जिला जजी में न्यायिक अधिकारी, वकीलों व कर्मचारी गण की संयुक्त शोक सभा में एसीजेएम ओमप्रकाश के निधन पर शोक जताया गया व दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिला बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed