फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खबर छपते ही डेढ़ लाख रुपये लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे दरगाह पदाधिकारी

खबर छपते ही डेढ़ लाख रुपये लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे दरगाह पदाधिकारी

Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबर छपते ही डेढ़ लाख रुपये लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे दरगाह पदाधिकारी
नजीबाबाद। दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी की बिजली अब नहीं काटी जाएगी। अमर उजाला में खबर छपते ही दरगाह प्रबंध कमेटी डेढ़ लाख रुपये की पहली किस्त लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंच गई। कमेटी ने अवशेष भुगतान चार माह के भीतर अदा करने के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 अक्तूबर के अंक में जोगीरम्पुरी दरगाह की बिजली कटेगी... शीर्षक से सचित्र खबर प्रकाशित की थी। खबर का ऐसा असर हुआ कि शुक्रवार सुबह जोगीरम्पुरी दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष मिसाल मैहदी डेढ़ लाख रुपये लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय नजीबाबाद पहुंच गए। यहां उन्होंने एक्सईएन देवेंद्र कुमार से मुलाकात की। मिसाल मैहदी ने सात लाख रुपये से अधिक विद्युत बिल बकाया भुगतान के एवज में डेढ़ लाख रुपये की प्रथम किस्त एक्सईएन को सौंपी।
विज्ञापन

बकाया वसूली के लिए निगम द्वारा कड़े कदम उठाए जाने की बात कहते हुए एक्सईएन ने समूचा भुगतान अविलंब करने की बात कही, तो उपाध्यक्ष मिसाल मैहदी ने चार माह का समय मांगा। उन्होंने प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये की किस्त मय बिजली बिल जमा करने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए दरगाह प्रबंध कमेटी को बिल भुगतान के लिए चार माह का समय दिया। उन्होंने बताया कि दरगाह को बिजली यथावत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed