{"_id":"59b58b5b4f1c1bf17f8b5aa4","slug":"81505069915-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के हाथों से सम्मानित नहीं होने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के हाथों से सम्मानित नहीं होने पर नाराजगी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर । पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पहुंचे राज्यमंत्री के जल्दी जाने पर कार्यक्रम संयोजक और अभिभावकों में नाराजगी है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
आंकू ब्लाक में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के लिए काम कर रही है। संबोधन के बाद मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशालियों को सम्मानित करना शुरू किया। चंद बच्चों को सम्मानित करने के बाद राज्यमंत्री चलने लगे। कार्यक्रम के संयोजक तिलकराज सैनी और अभिभावकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। लेकिन राज्यमंत्री दूसरे कार्यक्रम में जाने की बात कहकर चले गए।
अभिभावकों का कहना था कि वह कार्यक्रम में कई घंटे बैठे रहे। लेकिन राज्यमंत्री चंद बच्चों को सम्मानित करके लौट गए। राज्यमंत्री के जाने पर अन्य नेताओं ने सम्मान समारोह को आगे बढ़ाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक ओमकुमार, जिला प्रभारी सतपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, महावीर सैनी, दिनेश सैनी, कपिल कुमार, मुकेंद्र त्यागी, संजीव त्यागी, शोभित त्यागी, मनोज कुमार, ऋषभ जैन, कोमल सिंह, अंकुश अग्रवाल, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।