फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, एक गंभीर

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, एक गंभीर

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, एक गंभीर
शेरकोट। मनोकामना मंदिर के निकट ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर की नई बस्ती निवासी अनिल कुमार पुत्र इंद्र सिंह अपने साथी सोनू (20) पुत्र छोटे सैनी शनिवार को मोहल्ला खुराड़ा में अपने बहनोई चंद्रपाल सैनी के घर आया था। देर शाम दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मनोकामना मंदिर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन के घर आया अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हाईवे से हटाकर सीएचसी भेजा। वहां पर सोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल को उपचार के लिए बिजनौर भेज दिया गया। वहां से गंभीर हालत में अनिल को मेरठ भर्ती कराया गया। सोनू के पिता छोटे सैनी की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed