{"_id":"59b43ab04f1c1bea7f8b5701","slug":"81504983728-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की बैठक में उठाई गई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की बैठक में उठाई गई मांग
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने के बेसिक कोटे में नौ प्रतिशत की फसल वृद्धिकरने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन परिसर में भाकियू की बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा सरकार से गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि जो गन्ना सट्टा नीति पिछले वर्षों में लागू थी, जैसे कि दो वर्ष का गन्ना सट्टा जोड़कर आधा किया जाता था, उसी नीति को लागू किया जाए। बैठक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट जल्द लागू करने की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि रंगराजन समिति की सिफारिश को किसान स्वीकार नहीं करेंगे। भाकियू ने महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मदन चौहान की अध्यक्षता और अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में बलराम सिंह, इकबाल सिंह, ओमप्रकाश, शेर सिंह, दिनेश, नरदेव, करण सिंह, सत्यपाल, हुकम, होशियार, बाबूराम तालान आदि उपस्थित रहे।