{"_id":"59aafbb44f1c1b09278b4d68","slug":"81504377780-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम में ठंडक, सर्दी जल्दी आने की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम में ठंडक, सर्दी जल्दी आने की आहट
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शनिवार सुबह भी जिले में रूक-रूक कर बारिश होती रही। कई जगह जलभराव से लोग परेशान रहे। नगीना-कोतवाली मार्ग स्थित गांव पटपड़ा के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई छह घंटे ठप रही। वहीं स्योहारा के डोढढी गांव में बारिश में खेल रहा बच्चा तालाब में डूब गया। बारिश के कारण बकरीद की नमाज अदा करने में भी परेशानी उठानी पड़ी।
स्योहारा के गांव डोढढी में दोपहर एक बजे बच्चे गांव के बाहर स्कूल के पास बारिश में खेल रहे थे। पास में ही रपटा है और उस पार एक गहरा तालाब है। गांव के संजीव का पुत्र तुषार (11) भी बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी चप्पल पानी में बह गई। चप्पल उठाने के लिए जैसे ही वो रपटे पर आया पानी के बहाव में तालाब की ओर बह गया। सूचना मिलने पर परिवार और ग्रामीण भी तालाब की ओर दौड़ पड़े। चार घंटे बाद तुषार बेसुध मिला। लोगों ने उसे चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं नगीना में दिनभर हुई बूंदाबांदी के कारण जहां मौसम खराब रहा वहीं नगीना-कोतवाली मार्ग स्थित गांव पटपड़ा के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण नगर की विद्युत सप्लाई छह घंटे ठप रही, जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। दोपहर दो बजे विद्युत सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान एसडीएम शिशिर कुमार बराबर एसडीओ विद्युत से संपर्क साधे रहे।
विज्ञापन
गली-मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान
वहीं बिजनौर में बारिश से आवास विकास, नई बस्ती, जाटान, काजीपाड़ा, सिविल लाइंस आदि में सड़कें जलमग्न हो गईं। आवास विकास में कई घरों व दुकानों में पानी भर गया। बादलों में तेज गरज के साथ करीब दस बजे तक बारिश होती रही। बारिश के कारण मुस्लिम भी ईदगाह पर नमाज अदा करने ज्यादा संख्या में नहीं आ सके और उन्होंने आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा की। करीब एक बजे मौसम कुछ खुलना शुरू हुआ। सुबह के समय बारिश के कारण बाजार भी देर से खुला। लगातार हो रही बारिश के कारण दिनभर बिजली आती-जाती रही। वहीं मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आर्द्रता बढ़ जाने के कारण अभी और बारिश होने की संभावना है। उनके अनुसार जिले में करीब 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।