{"_id":"59a856c14f1c1b44738b4961","slug":"81504204481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों के आपस में टकराने पर युवक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों के आपस में टकराने पर युवक भिड़े
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। पंजाबी बाजार में बाइकों के आपस में टकराने पर दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। काफी देर के बाद नागरिकों ने दोनों का बीच बचाव किया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
गांव जैतरा निवासी दिनेश कुमार जब बाइक से धामपुर जा रहा था तो सामने से तेज गति से आ रहे एक अन्य युवक से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों में कहासुुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में नागरिकों ने उनके बीच बचाव किया। दूसरा युवक रानीबाग कालोनी निवासी सोनू बताया गया है। वह बाइक से रेलवे स्टेशन से अपने पिता को छोड़ कर घर जा रहा था। किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी। कोतवाल ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई है।