फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिनी केन क्रेशर को मान्यता दिलाने की मांग की

मिनी केन क्रेशर को मान्यता दिलाने की मांग की

Sun, 20 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
मिनी केन क्रेशर को मान्यता दिलाने की मांग की
फोटो
विज्ञापन

बिजनौर। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले को एनसीआर में शामिल करने, आरक्षण, नगर निकायों के सीमा विस्तार व मिनी केन क्रेशर को प्रदेश में मान्यता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह के अनुसार वह बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजनौर को एनसीआर में शामिल होने से यहां विकास होने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में चल रहे जाट बिरादरी के आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की। शूरवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजनौर में लंबे समय से पालिकाओं व पंचायतों का विस्तार नहीं हुआ है। इससे जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शूरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि में मिनी केन क्रेशर लगाने के लिए अनुमति नहीं लेनी होती है। मिनी केन क्रेशर से किसानों की मिलों पर निर्भरता कम होगी। इसकी पेराई क्षमता कोल्हू से अधिक है। किसान हित में इसे यूपी में मान्यता देने की मांग की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में डीएस वर्मा, अमर सिंह, राजीव चौधरी, हरवीर सिंह, कप्तान सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed