फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ईपोस मशीनों से राशन वितरण के खिलाफ डीलरों का प्रदर्शन

ईपोस मशीनों से राशन वितरण के खिलाफ डीलरों का प्रदर्शन

Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ईपोस मशीनों से राशन वितरण के खिलाफ डीलरों का प्रदर्शन
ईपोस मशीनों के खिलाफ राशन डीलरों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बिजनौर।
ईपोस मशीनों से राशन वितरण के खिलाफ राशन डीलरों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यदुवीर सिंह को सौंपा। राशन डीलरों ने अपनी मांगों के पूरा न होने तक हड़ताल करने की बात कही है।

टाउन हॉल में हुई बैठक में राशन डीलरों ने कहा कि ईपोस मशीनों से राशन बांटने में परेशानी आ रही है। नगर के कुछ एरिया में नेटवर्क न आने से मशीन बंद रहती है। इसके अलावा कार्डधारकों और उनके परिजनों का अंगूठे का निशान मशीन की ओर से अस्वीकृत किए जाने से सब परेशान है। कुष्ठ आश्रम में रहने वालों की उंगलियां कुष्ठ रोग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बाद राशन डीलर कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति वितरण रजिस्टर पर दर्ज कर खाद्यान्न और मिट्टी तेल बांटने के आदेश देने की मांग की गई। इस दौरान अशोक आर्य, वकार अहमद, गजेंद्र कुमार, पवन खन्ना, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद शाकिर, अनिल चौधरी, करन सिंह, संजीदा बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed