{"_id":"595e84704f1c1b50288b4741","slug":"81499366512-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में किताबे नही मिलने से पढ़ाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में किताबे नही मिलने से पढ़ाई हो रही प्रभावित
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किताबें नहीं मिलने से पढ़ाई प्रभावित
हल्दौर (बिजनौर)। बेसिक स्कूलों के बच्चों को किताबें नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और उनकी उपस्थिति प्रभावित हो रही
ब्लाक क्षेत्र में 144 प्राइमरी और 74 जूनियर हाईस्कूल है। इन स्कूलों में बच्चों को निशुल्क सरकारी किताबों का वितरण किया जाता है। नवीन शिक्षा सत्र शुरू हुए कई दिन बीत चुके है, लेकिन प्राइमरी स्कूलों में किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई है। जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा छह, सात व आठ की कुछ किताबें वितरित की गई है। पूर्ण पाठ्यक्रम की किताबें बच्चों की पहुंच से अभी दूर है। स्कूलों में किताबों की पूर्ण उपलब्धता न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। साथ ही स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में भी इसका असर दिख रहा है। अभिभावकों में बच्चों को किताबे न मिलने से गहरा रोष है। उधर ,बीईओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि केवल जूनियर हाईस्कूलों में कुछ किताबों का वितरण कराया गया है। प्राइमरी स्कूलों में शीघ्र किताबें उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया जारी है।