फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   योग दिवस के लिए सजाया व संवारा जा रहा मिनी स्टेडियम का मैदान

योग दिवस के लिए सजाया व संवारा जा रहा मिनी स्टेडियम का मैदान

Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस के लिए सजाया व संवारा जा रहा मिनी स्टेडियम का मैदान
योग दिवस के लिए सजाया-संवारा जा रहा मिनी स्टेडियम
विज्ञापन


दो हजार लोगों के योग करने की पालिका प्रशासन कर रहा व्यवस्था
ईओ ने कार्यों का जायजा लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिले में योग दिवस को पूरे जोशोखरोश के साथ मनाने की तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कालेज मैदान में बने स्टेडियम को सजाया व संवारा जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा तैयारियों को परवान चढ़ाने का काम हो रहा है। शुक्रवार को ईओ ने अधीनस्थों के साथ स्टेडियम में जाकर चल रहे कार्य का जायजा लिया। बेरीकेडिंग बनाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। अन्य व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंद रखने की बात कही।
21 जून की सुबह योग दिवस मनाया जाएगा। एक अभियान के तौर पर प्रशासन उसको मनाने की तैयारी में लगा है। शहरी क्षेत्र में प्रशासन ने योग दिवस राजकीय इंटर कालेज के मैदान में बने स्टेडियम में मनाने का फैसला लिया है। करीब दो हजार लोगों के शिरकत करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम मैदान को साफ सुथरा बनाने की कार्रवाई पालिका अधिकारियों द्वारा छेड़ दी गई है।
विज्ञापन

दोपहर में अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी स्टेडियम मैदान पर पहुंचे। यहां पर ठेकेदार द्वारा किए जा रहे काम का जायजा लिया। अधीनस्थ कर्मियों से मंच से लेकर लोगों के बैठने तक की व्यवस्था के बारे में मालूमात की। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को सभी तैयारियां जल्द से जल्द मुकम्मल करने को कहा। मैदान को चमकाने के लिए सफाई आदि कराने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस अवसर पर एई सुनहरी लाल शर्मा, जेई जलकल बीआर अशोक, असद जमाल, छवि शर्मा, हबीब अहमद आदि कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed