फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   812 migrant laborers trapped in lockdown in their homes

अपने घरों को गए लॉकडाउन में फंसे 812 प्रवासी मजदूर

Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
812 migrant laborers trapped in lockdown in their homes
अपने घरों को गए लॉकडाउन में फंसे 812 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान जिले में फंसे पूर्वांचल जिलों एवं बिहार प्रांत के विभिन्न जनपदों के लगभग 812 प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन ने रामपुर जनपद मुख्यालय के रेलवे स्टेशन भिजवाया।

मजदूरों को गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने बिजनौर डिपो की 15 बसें भी आरक्षित कराई हैं, जिससे प्रवासी मजदूरों उनके घरों तक भेजा जा सके। रेलवे के मुरादाबाद डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन बिजनौर की ओर से उनके पास 812 प्रवासी मजदूरों की सूची प्राप्त हुई है। इन्हें रामपुर रेलवे स्टेशन तक बिजनौर जिला प्रशासन ने अपने स्तर से भिजवाया है। उन्होंने बताया कि इन सभी को रामपुर से चलने से वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। रामपुर से शुरू हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार प्रांत के कटिहार तक जाएगी। इस ट्रेन में कुल 1584 प्रवासी मजदूर भेजे गए हैं। इनमें 812 बिजनौर से आए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। ट्रेन में बैठाने से पूर्व स्टेशन पर ही इन सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिजनौर प्रशासन ने सोमवार को भी करीब 142 लोग मुरादाबाद भेजे थे। ये सभी जम्मू कश्मीर के लिए भेज दिये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed