फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   80 thousand people were bonded

80 हजार लोगों को किया गया मुचलका पाबंद

Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
80 thousand people were bonded
80 हजार लोगों को किया गया मुचलका पाबंद
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। करीब 80 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। 13200 लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी।

जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 1671 मतदान केंद्रों के 3111 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का दुरुस्त कर लिया गया है। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आस पास रहने वालों से लेकर झगड़ा फसाद करने वाले लोगों की सूची भी तैयार की है। पिछले चुनावों में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर भी नजर रहेगी। जिले में करीब 80 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। 13200 शस्त्र जमा कराए जा चुक हैं। साथ ही रेड, येलो और ग्रीन कार्ड देने के लिए लोगों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही लोगों को ये कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में करीब पचास प्रतिशत बूथों की बेवकास्टिंग कराई जाएगी। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वनरेबल और क्रिटिकल सभी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी।
विज्ञापन

यह बनाई गई व्यवस्था
8 सुपर जोन
27 जोन
250 सेक्टर
374 क्रिटिकल मतदान केंद्र
23 वनरेबल मतदान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed