{"_id":"60bfb3288ebc3e00d175edd4","slug":"80-teams-will-survey-sugarcane-dhampur-news-mrt5418620166","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 टीमें करेगी गन्ना का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 टीमें करेगी गन्ना का सर्वे
विज्ञापन
80 टीमें करेगी गन्ना का सर्वे
धामपुर। धामपुर चीनी मिल द्वारा 80 टीमें 15 जुलाई तक करीब 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़े गन्ना का सर्वे करेगी। सर्वे कार्य चीनी मिल की ओर से 17 मई से शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्वे किया जा चुका है। मिल के अधिकारियों ने किसानों से सर्वे के दौरान खेतों पर मौजूद रहकर सर्वे कराने का सुझाव दिया है।
चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि मिल की ओर से इन दिनों गन्ना सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। एक टीम के अंडर में करीब पांच से छह गांवों को शामिल किया। तीन सर्वे टीमों के ऊपर एक अधिकारी तैनाती की गई है। यदि सर्वे ठीक से नहीं हुआ या फिर सर्वे के दौरान किसान की लापरवाही से कोई गन्ने का प्लॉट सर्वे होने से छूट गया तो इसका नुकसान किसानों को ही होगा। बकौल प्रबंधक, अभी तो किसान गन्ने की निराई गुड़ाई में लगे हैं। गन्ने की फसल में अभी कोई बीमारी नहीं है।