{"_id":"632f4c1058f91c1af64cdee4","slug":"80-girl-students-selected-for-ncc-nazibabad-news-mrt6067283139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के लिए 80 छात्राओं का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के लिए 80 छात्राओं का किया चयन
विज्ञापन
एनसीसी के लिए 80 छात्राओं का किया चयन
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित शिविर में कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में आई टीम ने एनसीसी के लिए 80 छात्राओं का लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा से चयन किया।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल, एनसीसी प्रभारी मेजर सविता सक्सेना की उपस्थिति में 30 यूपी बटालियन बिजनौर के कमांडेंट कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह की टीम ने एनसीसी के लिए छात्राओं का चयन किया। टीम ने छात्राओं की लंबाई, वजन, शारीरिक दक्षता, आंखों का परीक्षण किया। छात्राओं की लिखित परीक्षा के साथ दौड़ भी लगवाई।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए कर्णधार के रूप में तैयार किया जाता है। एनसीसी मेजर सविता सक्सेना ने बताया कि परीक्षण में खरी उतरने वाली 80 छात्राओं का एनसीसी के लिए चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ.दीप्ति माहेश्वरी, डॉ.रत्ना गर्ग, डॉ.वरुण शर्मा, डॉ.पूनम अग्रवाल, डॉ. भावना अरोड़ा, ज्योति, पारुल त्यागी, रीतिका, तबस्सुम शामिल रहीं।