फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   750 km long roads in the district will be repaired with Rs 165 crores

Bijnor News: जिले में 750 किलोमीटर लंबी सड़कों की 165 करोड़ से होगी मरम्मत

Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
750 km long roads in the district will be repaired with Rs 165 crores
-लोक निर्माण विभाग ने 439 सड़कों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे
विज्ञापन

-सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डीएम ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 750 किलोमीटर लंबी सड़कों की करीब 165 करोड़ की लागत से मरम्मत की जाएगी। अकेले लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 439 सड़कों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं। उधर अन्य विभागों को भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रस्ताव बनाने की हिदायत डीएम ने दी है। डीएम ने सड़क निर्माण करने वाले सभी विभागों की एक बैठक भी ली।
अब तक हो रही बरसात के चलते जिले की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जिले के प्रमुख मार्ग ही नहीं बल्कि ग्रामीण संपर्क मार्ग भी बदहाल हो गए हैं। नेशनल हाईवे में भी गड्ढे हैं। उधर सड़कों के गड्ढों को लेकर चल रहे अमर उजाला के अभियान से भी प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सड़क निर्माण करने वाले लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग, सिंचाई विभाग समेत अन्य निर्माण विभागों की बैठक ली। जिसमें डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शादाव राव खान को निर्देश दिए हैं कि सड़क को गड्ढामुक्त करने की कार्य योजना प्राप्त कर लें। सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी सड़कों का सर्वे किया जाए। जिस भी सड़क में भी गड्ढे हैं, उसे गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित विभाग सूची मुहैया कराएं। इसी बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि उन्होंने 439 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 750 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के पास सड़कों की मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है, इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कराकर बजट प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल भी करें सहयोग
डीएम ने जिले के चीनी मिल प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा कि जो चीनी मिल जिस रोड को लेना चाहते हैं, उसकी सूची लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराएं और सड़क को गड्ढामुक्त एवं मरम्मत का कार्य करना प्रारंभ करें। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों से निकाय क्षेत्र में मरम्मत योग्य सड़कों की सूची देने और गड्ढायुक्त सड़कों पर मरम्मत का कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed