{"_id":"60d22d1a8ebc3e708e36e9fb","slug":"75-meters-long-15-studs-to-be-built-in-gauspur-nazibabad-news-mrt544009512","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसपुर में बनाए जाएंगे 75 मीटर लंबे 15 स्टड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसपुर में बनाए जाएंगे 75 मीटर लंबे 15 स्टड
विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में भूकटाव का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
- फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में बनाए जाएंगे 75 मीटर लंबे 15 स्टड
नांगलसोती/नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने गांव गौसपुर पहुंचकर गंगा द्वारा गांव की ओर किए जा रहे कटान का निरीक्षण किया। डीएम ने ग्रामीणों को भूमि कटान रोकने के लिए गौसपुर में 75 मीटर लंबे 15 स्टड बनाए जाने की जानकारी दी।
मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और एसडीएम परमानंद झा गांव गौसपुर पहुंचे। डीएम ने गंगा द्वारा गांव में किए जा रहे भू कटाव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान अनीता देवी और प्रधान पति भंवर सिंह समेत ग्रामीणों से गंगा कटान की स्थिति के बारे में जानकारी की। डीएम ने ग्रामीणों को बताया कि गांव की ओर कटान न हो इसके लिए उनकी लगातार शासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हो रही है।
डीएम ने बताया की गांव में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए स्टीमेट को शासन से मंजूरी मिल गई है। गांव में 75 मीटर लंबे 15 स्टड बनाए जाएंगे। जिसका कार्य बरसात के बाद अक्तूबर, नवंबर माह में शुरू होगा। डीएम ने ग्रामीणों को गंगा की ओर न जाने की सलाह दी। एसडीएम को प्राथमिक विद्यालय के समीप बैरिकेडिंग लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गांव में कोई अप्रिय घटना घटित होने पर ग्रामीण तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश, संजय पांचाल, अवनीश कुमार, दीपक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने गौसपुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में नाम शामिल न होने की बात कही। जिस पर डीएम ने लेखपाल को तुरंत योजना के तहत ग्रामीणों के नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम प्रधान को भी गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।