फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   75 government, 28 Ayushman hospitals to be vaccinated

लोगों को 75 सरकारी, 28 आयुष्मान अस्पतालों लगेगा टीका

Thu, 04 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
75 government, 28 Ayushman hospitals to be vaccinated
लोगों को 75 सरकारी, 28 आयुष्मान अस्पतालों लगेगा टीका
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ एक मार्च से हो चुका है। इस चरण में 60 साल से अधिक आयु के और 45 से 60 साल के वे व्यक्ति जो बीमारियों से ग्रसित हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जनपद में दो तरह के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं। पहले में 75 सरकारी और दूसरे में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत 28 निजी चिकित्सालयों को शामिल किया गया है।
जनपद में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर से एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने का काम होगा। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार वेबसाइट http://selfregistration.cowin.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें पूरी जानकारी होगी कि आपको कब और कहां एंटी कोविड वैक्सीन लगवानी है। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते, वे टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह सुविधा केवल सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ही लागू होगी। 45 से 60 साल के बीमार व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण हेतु सहरूगणता का चिकित्सीय प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप टीकाकरण स्थल पर जमा कराना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर (राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड विभाग, पंचायती राज विभाग, हाउसिंग एंव अर्बन अफेयर विभाग, रेलवे सुरक्षा विभाग) के वे व्यक्ति जिनका कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था, वे भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उनके विभाग का परिचय पत्र एवं अन्य परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि अनिवार्य होंगे। जिनकी प्रथम डोज निजी अस्पतालों में लगी है, उन्हें दूसरी डोज सरकारी टीकाकरण केंद्र पर ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed