{"_id":"5c82ad15bdec22145544da57","slug":"71552067861-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने चार करोड़ की लागत से हुई जिले की 37 सड़कें गडडामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने चार करोड़ की लागत से हुई जिले की 37 सड़कें गडडामुक्त
विज्ञापन
3.89 करोड़ में 37 सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
धामपुर। कृषि उत्पादन मंडी परिषद अमरोहा के जेई सत्यवीर सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश पर मंडी परिषद की ओर से बिजनौर जिले की करीब 32 सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। इन सड़कों पर करीब 3.89 करोड़ की लागत आई है। पिछले कई साल से बिजनौर में मंडी परिषद की ओर से कोई नवीन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। मंडी परिषद की ओर से नई सड़कों का निर्माण तभी होता है, जब शासन स्तर से आदेश आता है।
नगीना चौक पर बृहस्पतिवार देर शाम वार्ता में जेई ने बताया कि मंडी परिषद अमरोहा में अमरोहा और बिजनौर शामिल हैं। उनके पास केवल बिजनौर जिला है। इस जिले की मंडी परिषद की ओर से बनी सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य वही देखते हैं। जेई ने बताया कि वैसे तो मंडी परिषद की ओर से बिजनौर जिले में छोटी बड़ी सभी प्रकार की सड़कों को मिलाकर 217 सड़कें हैं। केवल देहात में ही सड़कों का निर्माण और मरम्मत का मंडी परिषद की ओर से कराया जाता है। वर्तमान सत्र में परिषद की ओर से केवल 37 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का काम किया गया है। इन पर 3.89 करोड़ रुपये की लागत आई है।