{"_id":"5c7ec566bdec221452749460","slug":"71551811942-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ने का ब्याज सहित मांगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ने का ब्याज सहित मांगा भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गन्ने का ब्याज सहित मांगा भुगतान
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अंबावत की गन्ना समिति प्रांगण में हुई पंचायत में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया। भुगतान जल्दी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि सभी सरकार किसान विरोधी हैं। सरकार कह कुछ रही है और हो कुछ भी नहीं रहा है। किसानों की समस्याओं और मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। किसानों का गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, घटतौली पर लगाम लगाने, सभी किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, 60 साल से ऊपर आयु वाले किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, नहरों में पानी छोड़ने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की गई। इस दौरान शिव कुमार, धीर सिंह, धर्मपाल, मलकीत सिंह, सूफी अल्लादिया, परशुराम चेयरमैन, नरेंद्र सिंह, योगेंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, चरन सिंह, विपिन कुमार, उदयवीर, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।