{"_id":"5c3cd30cbdec22733f67f2fd","slug":"71547490060-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर के शोरूम में आग लगने से फर्नीचर जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर के शोरूम में आग लगने से फर्नीचर जलकर हुआ राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर के शोरूम में आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख
बिजनौर। रविवार की रात फर्नीचर के शोरूम में आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 15 दिन पहले ही फर्नीचर का शोरूम खुला था। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
मोहल्ला चाहशीरी के नए मछली बाजार के पास जफर आलम के पुत्र मुन्नू ने करीब 15 दिन पूर्व ही फर्नीचर को बड़ा शोरूम खोला था। रविवार की रात करीब 12 बजे शॉट सर्किट होने से शोरूम में अचानक आग लग गई। आग से निकला धुआं आसपास के घरों में घुसने लगा, जिससे लोगों को घुटन महसूस हुई तथा लोग नींद से जाग गए। बाहर निकलकर देखा तो पास के ही एक शोरूम में आग लगी थी। किसी ने आग लगने की सूचना शोरूम के स्वामी मुन्नू का दी तथा अग्निशमन विभाग को भी शोरूम में आग की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। पर जब तक आग पर काबू पाया गया शोरूम में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। शोरूम स्वामी मुन्नू के मुताबिक 15 दिन पहले ही उसने फर्नीचर का शोरूम खोला था। उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी विकराल थी कि उसके आसपास रहने वाले लोग भी घबराए हुए थे।