फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   व्यापारियों का शोषण कर रही सरकार : अरुण वर्मा

व्यापारियों का शोषण कर रही सरकार : अरुण वर्मा

Wed, 09 Jan 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का शोषण कर रही सरकार : अरुण वर्मा
स्योहारा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पंजाबी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश संयुक्त मंत्री अरुण वर्मा ने कहा कि सभी व्यापारियों में एकजुटता जरूरी है ताकि सरकार के शोषण का कठोरता से जवाब दे सकें। इस दौरान नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण से निजात दिलाने, नगर में साप्ताहिक बाजार के दिन सोमवार व बृहस्पतिवार को बाजार वाले रास्तों में ई रिक्शा के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने, साप्ताहिक बाजार के दिन मीना मार्केट में जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व्यवस्था की मांग की गई। बैठक में शुक्रवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक अवकाश रखने का व्यापारियों ने फैसला लिया। नगर महामंत्री मनोज भटनागर के संचालन में हुई बैठक में विपिन मिगलानी, आशु रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, तसलीम, महफूज आलम, सरफराज आलम, आसिफ मंसूरी, इकरार, परमेंद्र शर्मा, तुषार रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed