{"_id":"5c1941cbbdec2256db061973","slug":"71545159115-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में दर्ज 191 शिकायतों में से 6 का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में दर्ज 191 शिकायतों में से 6 का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन
शिकायतों का पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करें निस्तारण
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने समाधान दिवस में आईं शिकायतों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में आईं कुल 191 शिकायतों में से मौके पर 6 का निस्तारण किया गया।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में डीएम अटल कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसपी उमेश कुमार सिंह, सीएमओ आरके मित्तल, एसडीएम डॉ.पंकज कुमार की उपस्थिति में डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कहा कि फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ समस्याओं को लेकर समाधान दिवस आते हैं। शासन की मंशा है कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले हर फरियादी की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने शिकायतों से जुड़े संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। बीडीओ एके मौर्य, तहलीदार राधेश्याम शर्मा की मौजूदगी में राजस्व की 48, पुलिस की 24, विकास की 38, शिक्षा की 1, स्वास्थ्य की 2, कल्याण समाज की 6, अन्य 72 शिकायतें दर्ज हुईं। कुल 191 दर्ज शिकायतों में से 6 का मौके पर डीएम अटल कुमार राय ने निस्तारण कर दिया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, संग्रह अमीन, चकबंदी कार्यालय, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहित विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की सांस अटकी रहीं।