फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीडीसी सदस्यों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बीडीसी सदस्यों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
प्रदर्शन करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
बीडीसी सदस्यों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में विकास के मुद्दे को लेकर सोमवार को ब्लाक कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता उनसे जवाब मांग रही है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।

सोमवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक कासमपुरगढ़ी में एकत्र हुए और यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। लेकिन वह क्षेत्र में विकास नहीं करा पा रहे हैं। सदस्यों ने बीडीओ को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें सदस्यों ने सरकार से विधायक और सांसद की तर्ज पर प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय देने, मनरेगा का कार्य बीडीसी सदस्यों को सौंपने, विकास के लिए धन का आवंटन करने आदि मांग भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से क्षेत्र पंचायतों के बजट में की कटौती को बहाल कर तत्काल धन आवंटित कराने की मांग की। इस दौरान लवलीन सिंह, तारो देवी, कमल कुमार, सुरेंद्र सिंह, नईम अहमद, लेखराज सिंह, दौलत राम, इरफाना खातून, दिग्विजय, संदीप, आबिद, रोशनलाल, वीर सिंह, बलजीत कौर, किरन, कृष्णवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed