{"_id":"5c17f522bdec2256b06ee878","slug":"71545073954-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा, जेसीबी से गिराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा, जेसीबी से गिराया गया
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की जमीन हुए निर्माण को ढहाया
राजा का ताजपुर। गांव पोटी में एक समुदाय की ओर से दो माह पूर्व ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर किए गए पक्के निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान निर्माण करने वालों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने विरोध करने वालों को चेतावनी देकर मौके से खदेड़ दिया।
गांव पोटी में मदरसे के पास करीब पांच सौ वर्ग गज जमीन काफी समय से खाली पड़ी थी। दो माह पूर्व एक समुदाय द्वारा खाली पड़ी जमीन की बाउंड्री कराकर वहां पर दुकानों का निर्माण करा दिया गया। गांव के एक पक्ष द्वारा उक्त जमीन को ग्राम समाज की बताते हुए डीएम से अवैध निर्माण को हटाने की मांग की गई थी। मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल रखा था। भाजपा नेता सीपी सिंह ने ग्रामीणों के साथ डीएम से मुलाकात कर कब्जा हटाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार यदुवीर सिंह, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से निर्माण को गिराकर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।
इस दौरान निर्माण करने वालों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी कार्य में बाधा न डालने की चेतावनी देकर वहां से हटा दिया। एक पक्ष के निजामुद्दीन, इदरीश, रहीस, जमालुदीन ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि यह भूमि 1988 में मदरसे के नाम आवंटित की गई थी। भूमि पर कोई अवैध निर्माण नहीं किया गया था। दूसरे पक्ष के बंटी, लोकेंद्र, और ग्राम प्रधानपति सोनू ने प्रशासन की कार्रवाई को उचित बताते हुए कहा कि सरकारी अभिलेखों में यह जमीन स्कूल के नाम दर्ज है। दूसरे पक्ष द्वारा जबरन इस पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता सीपी सिंह मौके पर मौजूद रहे।