{"_id":"5bef0c99bdec22694b42c467","slug":"71542392985-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को दूसरे दिन अनिश्वितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को दूसरे दिन अनिश्वितकालीन धरना जारी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों को बेमियादी धरना जारी
नजीबाबाद। सरकार द्वारा वित्त आयोग में मनरेगा को जोड़ने का पुरजोर विरोध करते हुए ग्राम प्रधानों का दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्त आयोग में मनरेगा को जोड़ने को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एलान किया है कि सरकार ने फैसले को नहीं बदला तो सोमवार से प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठेंगे।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिताश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों का ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दिन-रात जारी है। जिलाध्यक्ष कामेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। सरकार द्वारा वित्त आयोग में मनरेगा को जोड़ने से जहां ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित होंगे, वहीं ग्राम प्रधान केवल दर्शक बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की तो ग्राम प्रधान उग्र आंदोलन को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग से मनरेगा को नहीं हटाया गया तो सोमवार से प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। जिला उपाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह संधू के संचालन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में रोहित कुमार, निजामुद्दीन, सुनील शर्मा, क्रांतिदेवी, अजय कुमार, शीशराम, नर सिंह, फराहीम सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।