फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रक्तदान करने में महादानियों ने दिखाया उत्साह

रक्तदान करने में महादानियों ने दिखाया उत्साह

Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करने में महादानियों ने दिखाया उत्साह
रक्तदान करने में महादानियों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप में 51 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं को डीएम अटल कुमार राय ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रत्येक वर्ष एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पुण्य कार्य में अमर उजाला फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। अमर उजाला परिवार ऐसा स्वयं तो करता ही है। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करता है। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर का शुभारंभ डीएम अटल कुमार राय ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि यदि हम रक्तदान करते हैं तो समझो किसी को जीवनदान देने में सहभागिता निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान कर हमें परोपकार का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी धर्म, जाति एवं वर्ग के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के नाते रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ प्रवीण मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त की उत्पत्ति होती है। उन्होंने 18 से 60 वर्ष तक के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इसलिए इस पुण्य कार्य को समय-समय पर करते रहना अति आवश्यक है। प्रभारी जिला ब्लड बैंक अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि ब्लड डोनेट करने वाले को हृदय एवं मस्तिष्क घात का खतरा करीब 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। साथ ही त्वचा संबंधी एवं अन्य कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस अवसर पर सीएमएस सुखवीर सिंह, नेत्र सर्जन सुशील कुमार, राकेश चौहान, शीशराम सैनी, मीनाक्षी राजपूत, शिखा, मुकेश देवी, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, नरेश कुमार, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, भाजपा नेता हरजिंदर कौर, दीपक गर्ग, मोनू, दुष्यंत कुमार, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान कर ये बने महादानी
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राहुल राजपूत, सुरेंद्र सिंह, अंकित कुमार पुत्र मदन सिंह, विकास कुमार रस्तौगी, रविंद्र कुमार, शशि सेंगर, शुभम कुमार, पराग अग्रवाल, घनश्याम सिंह (छितावर), सचिन कुमार, अंकित कुमार पुत्र दिनेश कुमार, होशियार सिंह, अब्दुल समी, तपेंद्र सिंह, रिपिन कुमार, मोहित कुमार, सुनील कुमार, साजन सिंह एडवोकेट, अनित कुमार, हरीश राजपूत, मनोज कुमार रस्तौगी, मुनीश कुमार, वेदपाल सिंह, जगदीश सिंह, पुरुषोत्तम नगंगवार, अभय सिंह, मोहम्मद वाजिद, आकांक्षा, दीपक कुमार, आमोघ कुमार, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता, शराफत हुसैन, पंकज सिंह, ओमप्रकाश, बिजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मोहित सैनी, पीयूष चौधरी, सुशील राजपूत, योगेंद्र कुमार, आकाश चौधरी, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, मोहम्मद नाजिम, रविकांत, अजय कुमार गुप्ता, अनुज कुमार रक्तदान कर महादानी बने।

पराग अग्रवाल ने किया 23 बार रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में झालू निवासी पराग अग्रवाल ने 23 बार रक्तदान किया। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में वह हर बार रक्तदान करने आ रहे हैं।

ग्राम प्रधान ने साथियों समेत किया रक्तदान
फतेहपुर कलां के ग्राम प्रधान तपेंद्र सिंह ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ रक्तदान कर पुण्य कार्य में सहयोग किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि रक्तदान करना बहुत आवश्यक है। और वह अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।

महिलाओं ने भी दिखाई जागरूकता
शशि सेंगर, मीनाक्षी गुप्ता, आकांक्षा ने रक्तदान कर जागरूकता दिखाते हुए साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान
पुलिसकर्मी पीयूष चौधरी ने चांदपुर से बिजनौर आकर कैंप में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्फूर्ति आती है और शरीर में हल्का महसूस होता है।

पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन ने किया रक्तदान
नगर पंचायत बढ़ापुर के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन ने 59 वर्ष की उम्र में पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान महादान कार्यक्रम से प्रभावित होकर इस उम्र में पहली बार रक्तदान करने आए।


युवाओं ने दिखाया जोश
रक्तदान कर लोगों की जान बचाने के प्रति युवाओं ने जागरूकता दिखाते हुए बड़े उत्साह के साथ ब्लड डोनेट किया। कई युवा तो ऐसे आए जिनका कहना था कि इससे पूर्व भी वे कई बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed