{"_id":"5bb11650867a557f565e5a28","slug":"71538332240-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करें नगर पालिकाएं:प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करें नगर पालिकाएं:प्रमुख सचिव
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय पर बनाए गए सीवर के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट को तकनीकी रूप से सही बताया। प्रमुख सचिव ने खुद जाकर मेनहॉल के ढक्कन आदि खुलवाकर भी देखे।
प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह सोमवार को डीएम अटल कुमार राय व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सही पाया। प्रमुख सचिव ने मोहल्ला काजीपाड़ा में सीवर लाइन के मेनहॉल का ढक्कन खुलवाकर भी देखा। प्रमुख सचिव ने छोईया नदी के पानी को भी देखा। कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ उन्होंने कहा कि शासन की मंशा हर योजना का लाभ समय से पात्रों को पहुंचाने की है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट से शहर का गंदा पानी साफ किया जाएगा। इस पानी और वेस्टेज से बने खाद को प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिकाएं जल्दी से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम बृजेश सिंह, डूडा के परियोजना अधिकारी नरेंद्र मिश्रा, नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।