{"_id":"5bae780f867a557f565e589d","slug":"71538160655-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ की कमी से किसानों को उठानी पडी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ की कमी से किसानों को उठानी पडी परेशानी
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की कमी से किसानों को हुई परेशानी
हल्दौर। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में आयोजित छह दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन शिविर के पांचवें दिन स्टाफ की कमी के कारण किसानों को अपने दस्तावेज जमा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हल्दौर गन्ना समिति में धामपुर, बिजनौर , बिलाई समेत कुल तीन चीनी मिलें शामिल हैं। तीनों चीनी मिल के क्षेत्र में 153 गांव में 18 हजार किसान हैं। समिति का कार्यालय में 29 सितंबर तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सितंबर तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। समिति कार्यालय में चार पर्यवेक्षक हैं जिसमें एक पर्यवेक्षक मेडिकल लीव पर गया हुआ है। टीकम सिंह, राकेश चौधरी, युवराज सिंह, गिरिराज सिंह, नरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह आदि किसानों का कहना है कि समिति कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण उन्हें भू अभिलेख जमा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शिविर में किसानों की तादाद बढ़ने पर है। गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि शिविर में आज तक 3883 खतौनी जमा की गई हैं। जिनमें 722 का संशोधन किया जा चुका है। शुक्रवार को करीब 3000 किसान शिविर में अपने भू अभिलेख जमा करने पहुंचे। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से शिविर में स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की है। उधर, समिति सचिव ओम प्रकाश सिंह ने शिविर में स्टाफ का टोटा होने की पुष्टि की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर स्टाफ बढ़ाने मांग की है।